मुजफ्फरपुर : जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा कमतौल में शुक्रवार की देर रात दो अपराधियों ने एक महिला के घर में घुसकर महिला को पेट व जांघ मे गोली मारकर भाग निकले। और महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गयी।
गोली चलने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के स्थानीय लोग जुट गए और आनन फानन में महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर महिला ऑपरेशन कर गोली निकालने की कवायद में जुटे हैं।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद कुढ़नी पुलिस मौके पर पहुंची। और मौके से दो खोखा जब्त किया गया हैं। डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि महिला के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज होगा। तभी घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अब तक कोई कारण सामने नहीं हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने से घायल महिला का नाम संगीता हैं और उसके पति कौशल सिंह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। संगीता भी दिल्ली मे हीं रहती हैं। वो पिछले दिनों दिल्ली से घर आई थी। लेकिन उनका पति अभी दिल्ली में ही हैं। शुक्रवार की देर रात संगीता घर में थी। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश दरवाजे पर पहुंचे। और वे दोनों कौशल सिंह के भांजे तरुण एवं वरुण का नाम लेकर उन्हें खोजने लगे। संगीता से पूछा कि दोनों कहां है। संगीता द्वारा उनका पता नहीं बताने पर बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें पेट व जांघ मे गोली मार दी।
तरुण और वरुण कौशल सिंह के भांजे हैं। और इनका घर कांटी में बताया जा रहा हैं । वहीं कुढ़नी थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को गोली लगी हैं। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं। महिला के परिजनो का बयान लेने की कोशिश की गई, लेकिन अभी बयान नहीं दिया गया हैं।