मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी स्थित एक फैक्ट्री के समीप युवक की शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
शव मिलने के बाद छानबीन करने पर मृतक की पहचान बोचहां के मनीष कुमार (18) के रूप मे हुई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता सुनील पंडित से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक ने 3 लाख दिया था कर्ज
वहीं मृतक के पिता सुनील पंडित ने बताया की, मनीष बखरी में एक फैक्ट्री मे काम करता था। उसी फैक्ट्री मे काम करने वाले एक परिचित को उसने तीन लाख रुपए कर्ज दिया था। जिसे मनीष उससे वापस मांग रहा था। गुरुवार की रात को कर्ज लेने वाले उसी युवक ने कॉल करके मनीष को बुलाया था। कहा था कि फैक्ट्री पर आकर अपना पैसा ले जाओ। जिसके बाद मनीष रात को हीं वहां चला गया। कुछ देर बाद उसने घर पर कॉल करके बताया की, आज रात को वह फैक्ट्री में ही रुकेगा. सुबह घर आएगा। लेकिन आज जब काफी देर हो गई तो मनीष को कॉल किया। उसका नम्बर स्विच ऑफ था। जिसके बाद वे लोग खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान जानकारी मिली की, उसका शव बखरी स्थित फैक्ट्री के पास मिला हैं।
मनीष के पिता ने आशंका जताई हैं की, कर्ज लेने वाले ने ही मनीष की हत्या कर शव को फेंक दिया हैं। उसके शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं। वहीं पुलिस मृतक के परिजन का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।