किसी भी प्राणी का रंग बदलने की बात आता हैं तो हमे गिरगिट याद आता हैं। हमलोग गिरगिट को रंग बदलते हुए देखते भी हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी चिड़िया को पालक झपकते हीं पल भर में रंग बदलते देखा हैं? अधिकत्तर लोगों का जवाब शायद नहीं होगा। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक पक्षी के पलक झपकते ही रंग बदलने वाला वीडियो वायरल हो रहा हैं।
कभी गुलाबी, कभी हरा तो कभी काला हो जाती हैं
वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैं की कैसे एक खूबसूरत सी दिखने वाली हमिंग बर्ड एक शख्स के हाथ पर बैठी हुई हैं और वो हर सेकेंड में अपना रंग बदल रही हैं। कभी उसका रंग गुलाबी, कभी हरा तो कभी काला हो जा रहा हैं। इस अद्भुत पक्षी को देखकर हर कोई कुदरत के करिश्में पर ताज्जुब कर रहा हैं।
देखें वायरल विडियो :
The stunning colors of the Anna's hummingbird are iridescence caused by light scattering from nanoscale structures within their feathers.pic.twitter.com/BZzXuFnHag
— Wonder of Science (@wonderofscience) July 21, 2022
इस प्यारा वीडियो को ट्विटर पर @wonderofscience नाम के अकाउंट से शेयर किया गया हैं जिसे अब तक 4.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज और 98.8 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इस हमिंग बर्ड के दिशा बदलने पर पलक झपकते हीं रंग बदलने की इसी अनूठी वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।