Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 3-1 का संशोधन किया गया। कैबिनेट ने 103 नये नगर पंचायत, 8 नए नगर परिषद, 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
सासाराम, मोतिहारी, बेतिया, मधुबनी और समस्तीपुर नगर परिषद हैं, इन्हें नगर निगम में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। वहीं 12 नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार किया गया है। इनमें- नगर निगम बिहारशरीफ, नगर परिषद मसौढ़ी, नगर परिषद खगड़िया, सीवान, शेखपुरा, बरबीघा, डुमरांव, बक्सर हाजीपुर, सुल्तानगंज और नवादा शामिल हैं।