केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया है। पहले ये विभाग स्मृति ईरानी के पास था। स्मृति ईरानी फिलहाल कपड़ मंत्रालय संभालती हैं। अरुण जेटली के खराब स्वास्थ्य के चलते पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जेटली के स्वास्थ्य मं सुधार के बाद उन्हें वापस वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट सफल
केंंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली का सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा। एम्स अस्पताल ने यह जानकारी दी है। 65 वर्षीय जेटली को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आज सुबह करीब आठ बजे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। किडनी की बीमारी से ग्रस्त अरूण जेटली का पिछले एक महीने से डायलिसिस हो रहा था।
Input : Dainik Jagran