मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले मे शनिवार को एक प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री का हाई कम्प्रेसर मशीन मे ब्लास्ट हो गया जो की मनियारी थाना क्षेत्र गिद्धा विशुनपुर में स्थित हैं। इस फैक्ट्री का धमाका इतना तेज और जोरदार था कि लगभग 3 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई पड़ी।
स्थानीय लोग ने फैक्ट्री बनाने का किया था विरोध
स्थानीय लोगों के अनुसार यह फैक्ट्री लगभग एक साल से चल रहा था। और जब यह फैक्ट्री बन रहा था तो उस समय स्थानीय लोगों ने इसका भी विरोध किया था। फैक्ट्री वाले नहीं माने विरोध करने वाले लोगों को धमकाकर मुंह बंद करा दिये और आसपास के लोगों ने डर से चूप्पी साध ली। इसके बाद यह फैक्ट्री चालू हो गया।
फैक्ट्री से भागे मजदूर
आसपास के लोगों ने बताया कि इस प्लास्टिक फैक्ट्री में 10-12 मजदूर काम किया करते थे। जो रोज सुबह 9 बजे आते थे और शाम को 5 बजे चले जाते थे। इस घटना के बाद से फैक्ट्री मे किसी मजदूर का पता नहीं लग रहा है। सभी काम करने वाले पहले ही भाग गए थे। ये मजदूर आसपास के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग मजदूरों को खोज भी रहे हैं। हालांकि अभी किसी का सुराग नहीं मिल रहा हैं। वे सभी लोग अपने घर या कहीं और भाग गए होंगे।