प्याज हुआ सस्ता, थोक में 7 से 24 रुपए किलो के बीच बिक रही प्याज, एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी में गिरे थोक भाव

एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में प्याज की थोक कीमतों में खासी गिरावट आ गई है। शुक्रवार को भी प्याज की आवक बढ़ने से इसकी कीमतों में 200 रुपए क्विंटल तक गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को न्यूनतम 700 रुपए और अधिकतम 2,400 रुपए क्विंटल के भाव पर प्याज की थोक नीलामी हुई।

इसका असर देशभर में प्याज की रिटेल कीमतों पर दिख सकता है।
जानकारों के मुताबिक, महाराष्ट्र में लाल प्याज का उत्पादन बढ़ने से आवक बढ़ी है। कीमतें बढ़ने के आसार देख किसानों ने गर्मियों के प्याज का भंडारण किया था। अब यह स्टॉक खत्म हो रहा है। ऐसे में अब लाल प्याज भी बाजार में आने से मांग के मुकाबले सप्लाई अधिक हो रही है। इसके अलावा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी नई प्याज बाजार में आने से कीमतें कम हो रही हैं।

नासिक जिले के लासलगांव, पिंपलगांव, उमराणे, सटाणा, विचुर, देवला, वणी, चांदवड़, मालेगांव मंडभ् समितियों में प्याज की आवक बढ़ी है। इससे आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में और कमी आने के आसार हैं।

Previous articleसाइकिल पंक्चर बनाने वाला लड़का बना DM, आईएएस परीक्षा में 32वां रैंक, लहराया परचम
Next articleबंद हो जाएगा दरभंगा एयरपोर्ट? तीन दिन से नहीं उड़ा एक भी विमान, चर्चा का दौर शुरू