पटना | राज्य सरकार ने पटनावासियों को आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन हाईवे के रूप में नए साल का तोहफा दिया है। शुक्रवार सुबह से इस हाईवे पर गाड़ियों का परिचालन शुरू होगा। अब आर ब्लॉक से दीघा जाने वाले लोग 6.3 किमी की दूरी 6 मिनट में तय करेंगे। कारण, हाईवे पर कहीं भी यू-टर्न या कट नहीं है। सिटी बसें चलेंगी, आर-पार होने के लिए तीन विकल्पहाईवे पर सिटी बसें चलेंगी। पांच बस स्टॉप बनाए गए हैं। इनमें आर ब्लॉक के बाद दोनों लेन पर श्रीकृष्णापुरी, पुनाईचक व न्यू पाटलिपुत्र शामिल है। वहीं आर-पार करने के लिए तीन जगह पर फ्लाईओवर दिया गया है। इनमें बेली रोड, शिवपुरी और राजीव नगर हंै।

जाम होने पर डिजिटल स्क्रीन से तुरंत मिलेगी जानकारी : हाईवे पर जाम होने पर तत्काल जानकारी मिलेगी। इसके लिए 6 डिजिटल वेरियेबल मैसेज साइन लगे हैं। जाम होते सर्विस लेन से दूसरी सड़क पकड़कर गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे। पैदल चलने और साइकिल से चलने वालों के लिए अलग लेन है। इसकी चौड़ाई तीन मीटर है।

सिक्स लेन वाले हाईवे पर स्पीड लिमिट 80 किमी तय : हाईवे पर स्पीड लिमिट 80 किमी रखी गई है। लोगों और मवेशियों का प्रवेश रोकने के लिए जगह-जगह लोहे की ग्रिल लगीं है। निश्चित जगह पर सर्विस रोड से हार्इवे पर चढ़ने और उतरने की सुविधा है। खरमास के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

Previous articleमुकेश सहनी हैं बिहार के सबसे अमरी मंत्री, एक मल्लाह का बेटा है 12 करोड़ रु. की संपत्ति का मालिक
Next article20 मिनट में जेपी सेतु से एम्स, बनकर तैयार हुआ बिहार का सबसे लंबा 12KM वाला एलिवेटेड रोड