देश में किसानों की आत्महत्या से जुड़े सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने विवादस्पद बयान दिया है। उनसे पूछा गया था कि मध्य प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं…, इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मीडिया में आने के लिए कुछ लोग इस तरह के उपक्रम करते हैं। देश में करोड़ों की संख्या में किसान हैं और उसमें कुछ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं इसलिए उनका ये प्रदर्शन मायने नहीं रखता। कहा, मध्य प्रदेश सरकार किसानों के लिए बढिय़ा काम कर रही है। केंद्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। किसानों की उत्पादन लागत कम करने पर जोर दिया गया है। अब केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों की आमदनी दोगुनी करना है। केंद्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर राधा मोहन सिंह शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले चार साल में कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति और किसानों के हित में किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की। कहा-यूपीए सरकार की तुलना में हमारी सरकार ने किसानों के हित में लगातार काम किया है। 2014 तक देश में खाद्यान्न उत्पादन 255 मिलियन टन था। वहीं वर्ष 2017-18 में यह 280 मिलियन टन हो गया।

Advertise, Muzaffarpur Muzaffarpur Now

मत्स्य उत्पादन में 26 फीसद और दूध उत्पादन में 23.69 फीसद की वृद्धि हुई है। वहीं कृषि सहकारिता क्षेत्र में 155.58 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मोदी सरकार ने दिसंबर 2017 तक 62 लाख मिलियन टन अनाज की खरीदारी की थी। इसकी लागत 23 हजार करोड़ रुपए थी। इससे पहले की सरकार ने 16 लाख मिलियन टन की खरीदारी की थी जिसकी कीमत 8 हजार करोड़ के आसपास थी।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बिहार के विकास के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए प्रयास की चर्चा करते हुए कहा कि मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी राष्ट्रीय समेकित अनुसंधान केंद्र की स्थापना की गई। उन्होंने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में कृषि संकाय की स्थापना करने की घोषणा करते हुए कहा कि यहां जल्द ही कृषि की पढ़ाई आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि पटना में कृषि विज्ञान केंद्र का एक नया जोनल कार्यालय एवं मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षण संस्थान की स्थापना की स्वीकृति दी गई है।

Input : Dainik Jagran

Previous articleमुज़फ़्फ़रपुर : शिक्षा के मंदिर से निकला शराब का जखीरा
Next articleमिठनपुरा में बंद घर से पांच लाख की चोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here