रामनवमी पर शहर में कई हिंदू संगठनों की आेर से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सिकंदरपुर सीढ़ीघाट से सार्वजनिक हनुमान मंदिर की ओर से राम दरबार के साथ 40 से अधिक देवी-देवताओं की प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकलेगी। संयोजक महेश कुमार ने बताया कि इस दौरान देवी-देवताओं की 40 झांकियां, 6 बग्घी, 40 पिकअप वैन पर डीजे साउंड के साथ बाइक सवार युवाओं का जत्था शामिल होगा। शहर में 20 हजार से अधिक हनुमान ध्वज लगाए गए। हिंदू समाज पार्टी की ओर से आरडीएस कॉलेज से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष धीरेंद्र शमशेर चुन्नू ने बताया कि 10 हजार से अधिक राम भक्तों के साथ शोभा यात्रा में हाथी व घोड़ों के साथ दर्जनों रथ शामिल होंगे। बजरंग दल के संयोजक संतोष रंजन ने कहा कि यात्रा में राम दरबार के साथ अन्य देवताओं की प्रतिमाएं शामिल रहेंगी। उधर, भगवानपुर हनुमान मंदिर से भी शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

रामनवमी की पूर्व संध्या पर जवानों ने किया फ्लैग मार्च

 मुजफ्फरपुर| रामनवमी की पूर्व संध्या पर सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। इसमें एसटीएफ व एसएसबी के जवान के साथ शहर के सभी थानाध्यक्ष शामिल थे। टाउन थाना से कल्याणी,जेल रोड होते हुए पुरानी बाजार रोड, सरैयागंज टावर, जूरन छपरा, ब्रह्मपुरा, बैरिया होते हुए सदर भगवानपुर,गोबरसही व माड़ीपुर के रास्ते पुलिस जवान फ्लैग मार्च करते हुए टाउन थाना पहुंचे। फ्लैग मार्च में टाउन डीएसपी आशीष आनंद नगर थाना अध्यक्ष केपी सिंह के साथ पुलिस अधिकारी थे।

इन संगठनों की झांकियां यहां से निकलेंगी

हिंदू समाज पार्टी
आरडीएस कॉलेज परिसर से राम दयालु, अघोरिया बाजार, मिठनपुरा चौक, हरिसभा चाैक, कल्याणी, जवाहरलाल रोड, सरैयागंज टावर, जूरन छपड़ा, माड़ीपुर, छाता चौक, कलमबाग चौक होते हुए पुन: राम दयालु पहुंचेगी।

विहिप व बजरंग दल
एलएस काॅलेज से अघोरिया बाजार, मिठनपुरा चौक, एमडीडीएम कॉलेज, पानी टंकी, हरिसभा चौक, कल्याणी, जवाहरलाल रोड, टावर, कंपनीबाग , जूरन छपड़ा, ब्रह्मपुरा, लक्ष्मी चौक, बैरिया काेल्हुआ में समाप्त होगी।

सार्वजनिक हनुमान मंदिर
सिकंदरपुर सीढ़ीघाट से निकलकर स्टेडियम, कड़बला, सरैयागंज, गरीबस्थान, सोनारपट्टी, पुरानी गुदरी, हरिसभा चौक, मोतीझील, धर्मशाला, इस्लामपुर, सूतापट्टी , टावर होते हुए पुन: सिकंदरपुर पहुंचेगी।

इन स्थानों पर तैनात रहेगा सुरक्षा दस्ता

 दामोदरपुर :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
पकड़ी कोदरिया :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
बैरिया :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी और दो मजिस्ट्रेट
ब्रह्मपुरा :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी और दो मजिस्ट्रेट
लक्ष्मी चौक :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी और दो मजिस्ट्रेट
मेहदी हसन चौक :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
महेशबाबू चौक :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
जूरनछपरा :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी और दो मजिस्ट्रेट
करबला चौक :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी और दो मजिस्ट्रेट
कंपनी बाग :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
सरैयागंज :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
गोला :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी
छाता बाजार :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
बनारसबैंक चौक :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
पक्कीसराय :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
चतुर्भुज स्थान चौक :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी व दो मजिस्ट्रेट
अमरसिनेमा चौक :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
कल्याणी :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
छोटी कल्याणी :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी और दो मजिस्ट्रेट
मिठनपुरा चौक :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
सादपुरा चौक :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
नीम चौक :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
कलमबाग चौक :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी व दो मजिस्ट्रेट
माड़ीपुर :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
पॉवर हाउस चौक :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
माड़ीपुर मस्जिद चौक :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
हरिसभा चौक :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी
अघोरियाबाजार चौक :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी
मझौलिया चौक :- 20 लाठी व 8 रायफल पार्टी और चार मजिस्ट्रेट
भगवानपुर :- तीन जगहों पर 10-10 लाठी व 4-4 रायफल पार्टी व एक-एक मजिस्ट्रेट
बीबीगंज :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी और दो मजिस्ट्रेट
यादव नगर :- 10 लाठी व 4 रायफल पार्टी और दो मजिस्ट्रेट

 

Input : Dainik Jagran

Previous articleनए सत्र से कॉलेजों में ऑनलाइन नामांकन
Next articleरामनवमी पर विशेष: तब बैलगाड़ी से चंदे की ईंट लेकर बनाया गया था महावीर मंदिर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here