सकरा थाना क्षेत्र में पांच साल की नाबालिग बच्ची से दो बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बुधवार की सुबह बच्ची की हालत देख परिजन परेशान हो गए। मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचित कर बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर रात बच्ची शौच के लिए निकली थी। इसी क्रम में दो बदमाश आए और उसे जबरन उठा कर ले गए। श्मशान के पीछे एक झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपित भाग निकले। बुधवार की सुबह बच्ची को होश आया तो आपबीती बताई। फौरन सकरा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। लेकिन, गंभीर हालत देख वहां से रेफर कर दिया गया। मामले में बच्ची की मां के बयान पर दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सकरा थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपितों को दबोच लिया जाएगा। बच्ची के परिजन ने तीन दिन पूर्व ही सकरा इलाके में डेरा डाला था। वे लोग खानाबदोश हैं।

 

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

 

झाड़ी में ले जाकर दो बदमाशों ने किया दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में भर्ती

 

तीन दिन पूर्व सकरा इलाके में डाला था डेरा, खानाबदोश हैं पीड़ित

 

दो लोगों पर आरोप लगाया गया है। मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर सकरा पुलिस कर रही छापेमारी – गौरव पांडेय, पूर्वी डीएसपी

 

सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद में चाचा द्वारा नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने उसकी वउसके माता-पिता की जमकर पिटाई कर दी गई। पीड़िता के पिता ने सकरा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। कहा गया कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया एवं विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोपित ने उसकी प}ी का हाथ भी तोड़ दिया। शिकायत के आलोक में सकरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाचा ने किया भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद में चाचा द्वारा नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने उसकी वउसके माता-पिता की जमकर पिटाई कर दी गई। पीड़िता के पिता ने सकरा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। कहा गया कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया एवं विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोपित ने उसकी प}ी का हाथ भी तोड़ दिया। शिकायत के आलोक में सकरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीनापुर में महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर किया जख्मी

मीनापुर क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बदमाश ने उसे दांत एवं नाखुन से जख्मी भी कर दिया है। वह बैंक से 26 हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रही थी। बदमाशों ने उसके रुपये भी छीन लिए। इतना ही नहीं, पीड़िता इलाज के लिए जब अस्पताल पहुंची तो बदमाश वहां भी पहुंच गए और उससे अस्पताल की पर्ची छीन कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। किसी तरह वह एसकेएमसीएच पहुंची व चिकित्सक डॉ. प्रतिमा सिन्हा से इलाज शुरू कराया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को बैंक से रुपये की निकासी करने मीनापुर गई थी। निकासी के पश्चात बाजार में कुछ खरीदारी की। शाम करीब सात बजे घर लौट रही थी। इसी क्रम में रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने घेरकर वारदात को अंजाम दिया।

Input : Dainik Jagran

Previous articleबीआरए बिहार विश्वविद्यालय पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 19 से
Next articleबस नाम है जलमीनार, देखकर ही बुझाइए प्यास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here