पटना : विपक्षी एकता को मजबूत करने दिल्ली पहुंचे सीएम नितीश कुमार पर पूर्व जेडीयू नेता व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा की, उन्हें राज्य में जनता की कोई चिंता नहीं हैं राज्य मे किसान परेशान हैं और वे दिल्ली घूम रहे हैं। यह तो वही बात हो गई की “किसान लोग पस्त हैं और नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं।”

जनादेश का अपमान किए हैं

आरसीपी सिंह ने कहा की, दिल्ली में नितीश कुमार विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हुए हैं, जो कभी भी एक हो नहीं सकता है। वे बिहार के जनता के जनादेश का अपमान किए हैं। बिहार की जनता ने उन्हें 2020 में किस लिए जनादेश दिया था। जनता के लिए काम करने के लिए बिहार को विकसित बनाने के लिए और वे अभी वह दिल्ली पहुंचे हुए हैं। उन्हें बिहार की जनता की कोई चिंता नहीं हैं। उन्होंने विधानमंडल में मेरे लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया उससे यह स्पष्ट हो जाता हैं की, उनकी भाषा भी अब भ्रष्ट हो चुकी हैं।

विपक्षी एकता नहीं पक्षी एकता हैं

आरसीपी सिंह ने आगे कहा की, ये विपक्षी एकता नहीं पक्षी एकता हैं। जैसे पक्षीयो ने एकता नहीं हो सकती क्योंकि कोई आसमान में, कोई जमीन पर रहती हैं. वैसे हीं इनमे कभी एकता नहीं हो सकती हैं। तेलंगाना के सीएम केसीआर आए थे तो क्या हुआ सबने देखा। दोनों में कोई एकता नहीं थी। दोनों स्टेज पर उठ बैठ कर रहे थे। बिहार की जनता ने उनपर कितना भरोसा किया और जनादेश दिया उन्होंने जनादेश का अपमान किया है।

जिसने जेपी पर जुल्म ढाया उसी से मिल रहे हैं

आरसीपी सिंह ने नितीश कुमार के राहुल गांधी से मिलने पर भी निशाना साधते हुये कहा की, राज्य की जनता सब कुछ देख रही हैं कल वह किससे मिले हैं। वह जेपी के शिष्य हैं और जिसने जेपी पर जुल्म ढाया था आज उसी कांग्रेस के साथ खड़ा होकर वे फोटो खिंचवा रहे हैं।

Previous articleविपक्ष को एकजुट करने दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश ने दूसरे दिन येचुरी के और केजरीवाल से की मुलाक़ात
Next articleनीतीश का प्रशांत किशोर पर पलटवार, बोले- अंडबंड बोलता रहता हैं , उसे बिहार का एबीसी भी पता नहीं