भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक, वह तीनों सेनाओं के प्रमुख होने के साथ भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।

9 महीनों से खाली था यह पद

पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन के बाद 9 महीनों से देश का यह सबसे बड़ा सैन्य पद खाली था, जिसकी जिम्मेदारी अब रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सौंपी गई हैं। रक्षा मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया की, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में कई कमांड संभाले हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव हैं।

सैन्य करियर में निभाई कई अहम जिम्मेदारी

रक्षा मंत्रालय की ओर जारी बयान में बताया गया हैं की, 18 मई 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन मिला था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। मेजर जनरल के रैंक में उन्होंने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री (तोपखाना) डिवीजन की कमान संभाली थी. इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्वी भारत में एक कोर की कमान संभाली और फिर सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और मई 2021 में सेना से रिटायर होने तक यह पदभार संभाला।

31 मई 2021 को भारतीय सेना से रिटायर हुए थे

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान इससे पहले अंगोला में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में भी काम कर चुके हैं। वे 31 मई 2021 को भारतीय सेना से रिटायर हुए थे। सेना से रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में योगदान देना जारी रखा। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को सेना में उनकी विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका हैं।

Credit : News18 

Previous articleबिहार के युवक ने डिस्काउंट के चकर मे ई-कॉमर्स कंपनी से मंगाया ड्रोन लेकिन निकला आलू
Next articleमोदी सरकार का बड़ा फैसला : मुफ्त राशन की स्कीम को अगले तीन महीनों के लिए बढ़ाया गया