बिहार : यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंसे भारत के लोगो की वतन वापसी शुरू हो गई हैं। और इसी बीच गया जिले के एमबीबीएस छात्र उत्कर्ष कुमार यूक्रेन से सकुशल अपने घर लौट आए हैं । गया के रहने वाले उत्कर्ष यूक्रेन के कीव में एमबीबीएस (MBBS) थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। सुरक्षित घर वापसी से उनके परिजन अब चैन की सांस ले रहे हैं।

यूक्रेन की स्थिति को बताया

यूक्रेन से घर लौटे उत्कर्ष ने मीडिया से बताया कि वहाँ माहौल लगातार खराब होता जा रहा हैं। और रहने वाले भारतीय देश आने के लिए परेशान हैं। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की वजह से वहां से भारत आने वाली फ्लाइट काफी ज्यादा महंगी हो गई हैं। उत्कर्ष ने बताया कि पहले फ्लाइट टिकट का खर्च 25 से 30 हजार रुपए आता था लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ के 60,000 तक हो गई हैं। और यूक्रेन में बहुत सारे भारत के छात्र हैं जो देश लौटना चाहते हैं। लेकिन फ्लाइट महंगी हो जाने के कारण उनके पास इतने पैसे नहीं हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील किया हैं वहां फंसे सभी भारतीयों को सरकार अपने स्तर से वापस देश बुला ले।

भारतीय दूतावास से नहीं मिली सहायता

यूक्रेन मे भारतीय दूतावास से सहायता मिलने के सवाल पर उत्कर्ष ने बताया कि उन्हें वहाँ भारतीय दूतावास से किसी प्रकार की कोई भी सहायता नहीं मिली। और उनके माता-पिता और परिवार वाले काफी डरे हुए थे और लगातार वतन वापस आने के लिए कॉल कर रहे थे। इसलिए वो खुद हीं अपने प्रयास से देश लौट आए हैं। साथ हीं उत्कर्ष ने बताया कि यूक्रेन में उनकी पढ़ाई ऑफलाइन क्लास मे चल रही थी। लेकिन युद्ध के कारण उन्हे लौटना पड़ा । वो अपने कॉलेज से मांग किया है कि क्लास ऑनलाइन शुरू किया जाए ताकि पढ़ाई बाधित न हो।

बेटे के वापस लौटने से खुश हैं माता पिता

अपने बेटे के भारत लौट आने पर उत्कर्ष के पिता डॉ नागेंद्र सिंह और माँ सीमा सिंह काफी ज्यादा खुश हैं। उनके डॉ नागेंद्र सिंह ने बताया कि ऋष और यूक्रेन के बीच तनाव के खबरें आने के बाद से ही वो बेटे को वापस आ जाने के लिए कॉल किया था।वहीं उनकी माँ सीमा सिंह का कहना है कि बेटे के सुरक्षित लौट आने से पूरा परिवार में अब खुशी का माहौल हैं।
सब चैन की सांस ले रहे हैं ।

Previous articleमंत्री रामसूरत राय ने जिले के अधिकारियों संग राजस्व एवं भूमि अधिग्रहण संबंधी विषयों पर की समीक्षात्मक बैठक
Next articleविडियो: भाजपा विधायक की मांग, मुसलमानों से वोटिंग अधिकार छीने सरकार, इस्लाम को मानवता का दुश्मन