मुजफ्फरपुर के कर्जा थाना क्षेत्र के मड़वन गांव में एक सैफ जवान की अधजला शव मिलने से हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि अधजले शव को एक पिकअप से उतार कर वाहन चालक भाग निकला। जानकारी के मुताबिक यह जवान झारखंड के गोंडा थाना के बगल में बन रहे थर्मल में 20 जवानों के टीम में था शामिल। मृतक अंजनी कुमार पुत्र शम्भूनाथ सिंह ग्राम पोस्ट मड़वन है। जो सेना से रिटायर होने के बाद सैफ में नौकरी कर रहा था। वहीं परिवार वालों का आरोप है कि जवान को बंद कमरे में जिंदा जलाया गया।