यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान ‘यूपी में का बा’ गाकर सुर्खियां बंटोरने वाली रामगढ़ बिहार की रहने वाली नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गई हैं। नेहा की शादी 21 जून को अंबेडकरनगर के रहने वाले हिंमाशु सिंह से हुई हैं।
2021 मे हीं होने वाली थी ये शादी
नेहा सिंह राठौर की सगाई अम्बेडकरनगर के थाना महरुआ के गांव हीड़ी पकड़िया के रहने वाले हिमांशु सिंह के साथ पिछले वर्ष हीं हो गई थी। और इन दोनों की शादी जून 2021 में होने वाली थी। किन्तु कोरोना वायरस के कारण नेहा के होने वाले पति हिमांशु सिंह की माँ उषा सिंह कोविड की चपेट में आ गई और उनका निधन हो गया। जिस कारण शादी टल गई थी।
कौन हैं नेहा सिंह राठौर
नेहा बिहार के कैमूर जिले रामगढ़ की रहने वाली हैं। इनका जन्म 1997 में हुआ था। नेहा सिंह राठौर ने अपनी स्नातक की पढ़ाई कानपुर विश्वविद्यालय से की हैं। अपने सिंगिंग करिअर की शुरुआत साल 2018 में की थी और वह लोकगीत गाती हैं. इसके साथ ही वह सामाजिक मुद्दों पर गीत गाती हैं. बहुत कम वक्त में उन्होंने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान नेहा सिंह द्वारा गाया हुआ गाना ‘यूपी में का बा’ काफी ज्यादा फेमस हुआ था। जिसके बाद नेहा यूपी चुनाव के दौरान काफी फेमस हुई थीं।
कौन हैं नेहा के पति हिमांशु सिंह
नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु सिंह उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर के महरुआ थाना इलाके के हीड़ी पकड़िया के मूल निवासी हैं। हिमांशु ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई अम्बेडकरनगर से की है और फिर आगे की पढ़ाई प्रयागराज से की । प्रयागराज से ग्रेजुएशन करने के वे बाद सिविल सर्विस की तैयारी करने दिल्ली चले गए थे। साल 2018 से वह दिल्ली में कोचिंग से जुड़े हैं और अब लेखन का कार्य करते हैं।