Miss India : भारत को इस साल की अपनी मिस इंडिया कर्नाटक की सिनी शेट्टी के रूप मे मिल गई हैं. सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का खूबसूरत ताज 31 फाइनलिस्ट को मात देकर अपने नाम की हैं।
रूबल फर्स्ट व शिनाता सेकेंड रनर अप घोषित
राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप घोषित कर दिया गया हैं।
आपको बता दे की, हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की ये प्रतियोगिता काफी कड़ी और मजेदार रही थी। मुकाबला इतना ज्यादा कड़ा था कि 6 जजों के पैनल ने तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक विजेता यानि मिस इंडिया को चुना। इस बार इस प्रतियोगिता के जजों के पैनल पर मलाइका अरोड़ा, डीनो मोरिया, नेहा धूपिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और शामक डाबर शामिल थे।
कृति सेनन ने भी रेड कॉर्पेट पर जलवा बिखेरा
बॉलीवुड की कई दूसरी हस्तियों ने भी मिस इंडिया के के लिए होने वाले इस कार्यक्रम में शिरकत की। जानी मानी अभिनेत्री कृति सेनन से लेकर कई दूसरी अभिनेत्रियों ने रेड कॉर्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। वहीं नेहा धूपिया के लिए ये मौका इसलिए ज्यादा खास बन गया क्योंकि उन्हें भी मिस इंडिया का ताज जीते पूरे 20 साल पूरे हो गए हैं । ऐसे में उनकी उस सफलता को भी कार्यक्रम के दौरान सेलिब्रेट किया गया।
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित था यह प्रतियोगिता
इस बार का मिस इंडिया फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था. बड़े स्तर पर आयोजित हुए इस प्रोग्राम में सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने हाजिर जवाब अंदाज से लोगों का दिल जीता. लेकिन इस रेस में सबसे आगे सिनी शेट्टी रहीं जिन्हें इस साल का मिस इंडिया घोषित कर दिया गया।
डांस करने की शौकीन हैं मिस इंडिया सिनी शेट्टी
इस साल की मिस इंडिया बनी सिनी शेट्टी को लेकर बताया जा रहा हैं कि वे अभी Chartered Financial Analyst (CFA) का कोर्स कर रही हैं. और उन्हें डांस करने का भी काफी ज्यादा शौक हैं वो भरतनाट्यम सीख रही हैं। उन्होंने चार साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। 14 वर्ष की उम्र तक तो उन्होंने कई सारे स्टेज पर परफॉर्म भी किया। वैसे मिस इंडिया सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली जरूर हैं, लेकिन उनका जन्म मायानगरी मुंबई में हीं हुआ हैं।