सड़क पर एक तरफ ला/श पड़ी थी, दूसरी ओर घा/यल कराह रहे थे, मदद करने की जगह गांव के लोग सामान लू/ट कर भाग निकले। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना है सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंतोपोखर के पास की। यहां पर एक कमांडर जीप दु/र्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौ/त हो गयी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से ज/ख्मी हो गये। सड़क हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दु/र्घटनाग्रस्त लोगों की मदद के बजाय उनके साथ जमकर लूटपाट की। घायलों के आधे से अधिक सामान आसपास के गांव वाले लेकर भाग गये।

मैड़वा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के एक परिवार के 11 लोग मुंबई जाने के लिए सीवान रेलवे स्टेशन के लिए तड़के निकले थे। जीप में सवार लोगों का कहना है कि रास्ते में उनकी जीप के आगे एक ट्रक था और पीछे भी एक ट्रक था। ट्रक वाला जान-बूझ कर पीछे से साइड के लिए दबाव बना रहा था। इसी बीच उनकी जीप साइड देने के दौरान में गड्‌ढे में गिर गयी। इससे मौके पर ही पंचदेव सिंह की मौत हो गयी और कई लोग ज/ख्मी हो गये।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण पीड़ित परिवार को मदद करने के बजाय उनके साथ लू/टपाट करने लगे। घटनास्थल के पास के गांव वाले दुर्घटनाग्रस्त परिवार के आधे से अधिक सामान लू/ट कर मौके से फरार हो गये। घायलों में पिंकी कुमारी, छोटे लाल, बृजकिशोर सिंह शामिल हैं, जिनकी हालत ज्यादा गंभीर है।

सड़क दुर्घटना में घायल सभी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने श/व को कब्जे में ले लिया और लूटपाट करनेवाले लोगों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। घायलों में से एक को पटना रेफर किया गया है।

Previous articleदूल्हा और दुल्हन को हुआ कोरोना, बारात में आए दो रिश्तेदारों की मौ’त
Next articleकिसान बिल पर बीजेपी के शर्मनाक झूठ