पटना एयरपार्ट पर मंगलवार की रात दृश्यता कम होने के कारण मुंबई जाने वाली स्पाईस जेट की फ्लाइट रद्द हो गई। इससे प्रभावित यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों का आरोप था कि उन्हें उनका लगेज भी लौटाने में देर किया गया। वहीं दिन में भारत बंद की वजह से पटना से दूर के यात्री फ्लाइट पकड़ने के लिए निर्धारित समय से 10 घंटे पहले ही एयरपाेर्ट पहुंच गए। इसके बावजूद 10-12 यात्रियाें की फ्लाइट छूट गई।
उन्हें दूसरे विमानाें से दिल्ली व मुंबई भेजा गया। मंगलवार की सुबह काे भी कुहासा की वजह से विमानाें की लेटलतीफी जारी रही। सुबह में विजिबलिटी 400 मीटर के अासपास थी। इस वजह से पटना से अाॅपरेट हाेने वाले 13 जाेड़ी विमानाें का अाॅपरेशन देर से हुअा। पटना एयरपाेर्ट पर पहली फ्लाइट दिल्ली से स्पाइसजेट की एसजी 8741 पूर्वाह्न 11:15 बजे 2 घंटा 55 मिनट देर लैंड की। सबसे अधिक देर से स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 8519 अहमदाबाद से 4 घंटे 20 मिनट देर से 12.05 बजे अाई।

हवा का रुख बदला, बढ़ेगी ठंड, नदी किनारे बसे शहराें में छाएगा कोहरा
पटना | हवा के बदले रूख से अब ठंड में बढ़ोतरी होगी। दिन के तापमान में खास परिवर्तन ताे नहीं होगा, लेकिन रात का तापमान गिरेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक सुधांशु कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे से राजधानी में दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही थी, जो बदलकर उत्तरी पश्चिमी हो गई है। इसके प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। नदी किनारे मौजूद शहरों में थोड़ा ज्यादा और अन्य में थोड़ा कम कोहरा छाएगा। उन्होंने बताया कि दिन में कोहरा छाए रहने के कारण मंगलवार को भी राजधानी सहित कई शहरों में लोगाें को ठंड की अनुभूति हुई। पटना का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 15.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
यात्री सुबह में ही फ्लाइट के समय से 10 घंटे पहले पहुंच गए एयरपाेर्ट
ये विमान रहे लेट : {जी8 135 31 मिनट {जी8 515 26 मिनट {6 ई 345 23 मिनट {जी8 923 21 मिनट {जी8 150 1 घंटा 2 मिनट {एसजी 3723 56 मिनट {जी8 873 46 मिनट {6 ई 6527 36 मिनट {एसजी 8719 4 घंटे 20 मिनट {एसजी 8741 2 घंटे 55 मिनट {एसजी 255 2 घंटे 40 मिनट{6 ई 5373 2 घंटे 24 मिनट