पटना : बिहार के डिप्टी तेजस्वी यादव ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होने कहा की अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ ही बिहार में नगर निकाय का चुनाव होगा। निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया जाए, इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी स्पष्ट कर चुके हैं
गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुये तेजस्वी यादव ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी स्पष्ट कर चुके हैं की अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ निकाय चुनाव होगा। यदि हमलोग बिना आरक्षण का चुनाव करवाना चाहते तो करवा लिये होते। लेकिन ऐसा नहीं है। अति पिछड़ों की हकमारी नहीं होगी। निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया जाए, इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बयान- बिना आरक्षण नगर निकाय चुनाव नहीं कराएंगे. सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार अपना पक्ष रखेगी. बीजेपी को जेपी को कोई लेना-देना नहीं. आज देश में अघोषित इमर्जेंसी है. जगदानंद सिंह नाराज नहीं है. @yadavtejashwi @RJDforIndia pic.twitter.com/hEGvgxf9q8
— Athar (@athar09323952) October 13, 2022
जगदानंद सिंह पर बोले तेजस्वी
वहीं राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सारी स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होने जगदानंद पर एक सवाल के जवाब में कहा कि जगदानंद बाबू नाराज नहीं हैं। उनकी तबीयत खराब हैं, उन्होंने खुद भी इसे बताया है। फिर इस पर विवाद क्यों? आप जगदानंद बाबू को नहीं समझते हैं। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। चेहरा दिखाने वालों में से नहीं है। काम करने का उनका अपना तरीका हैं। वे सारा काम करवा देते हैं और खुद पीछे हो जाते हैं।