कर्नाटक मसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि झूठ की हार और सत्य की जीत हुई है। शुक्रवार को दस सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के समीप मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि भाजपा का चेहरा सामने आ गया।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर कर्नाटक का पूरा नाटक हुआ। उन्होंने मांग की कि हॉर्स ट्रेडिंग करानेवालों पर मुकदमा चलाया जाए। भाजपा मैदान छोड़कर भाग गयी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में झूठ बोलनेवालों की कोई जगह नहीं है। आज से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गयी। अन्य राज्यों में भी भाजपा का हारना तय है।

Tejashwi Yadav

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी चुप्पी तोड़ने का आग्रह किया। कहा कि देश संविधान से चलेगा, नागपुरिया कानून से नहीं। यह अब प्रमाणित हो गया है। कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान से ऊपर नहीं हैं। तेजस्वी ने कहा कि जनता के बीच काम नहीं करनेवालों और सिर्फ सत्ता पाने में जुटी रहने वाली पार्टी को जनता सबक जरूर सिखाती है।

Input : Live Hindustan

Sigma IT Soloutions, Muzaffarpur, Bihar

Previous articleकर्नाटक में गिरी भाजपा की सरकार, येदियुरप्पा ने इस्तीफा दिया
Next articleमुजफ्फरपुर : कब्र से पुजारी का शव निकाल कराया पोस्टमार्टम – जानिए पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here