2022 U.P चुनाव में ताल ठोंकेगी AAP, केजरीवाल का बड़ा ऐलान
Aam Aadmi Party (AAP) साल 2022 में होने वाले UP Assembly Polls में ताल ठोंकेगी। मंगलवार को यह ऐलान खुद पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। उन्होंने कहा- गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेताओं की वजह से यूपी का विकास पीछे रह गया है।

बकौल केजरीवाल, “उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ठ नेताओं ने विकास से दूर रखा। इसलिए दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वो UP में अभी तक नही मिली। आज UP में सही और साफ नियत वाली राजनीति की कमी है। ये केवल आम आदमी पार्टी दे सकती है।” आप संयोजक के मुताबिक, “उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों ने लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है। राज्य की राजनीति में ईमानदारी की कमी है।”