पटना : बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागु चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं। इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे और वहाँ तेजस्वी यादव के साथ नई सरकार की गठन को लेकर चर्चा की। इस बीच भाजपा ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला हैं।

चुनाव जीतेंगे मोदी के नाम पर, सरकार बनाएंगे आरजेडी संग : रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कान्फ्रेंस मे तंज कसते हुए कहा की, नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीतेंगे और सरकार बनाएंगे राजद के साथ। वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ने कहा कि नीतीशा कुमार सत्ता के लोभी हैं और बिहार की जनता और जानदेश को धोखा दिया हैं। और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी नीतीश कुमार को धोखेबाज बताया हैं।

राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार जब तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे तो उनका अंदाज काफी बदला हुआ था। हमेशा राजद के शासनकाल को जंगलराज बताने वाले नीतीश कुमार काफी नरम दिखे। और उन्होने राजद के साथ मिलकर आगे बढ़ने की बातें भी कीं। नितीश कुमार ने राबड़ी देवी के आवास पर कहा की, आइए नई शुरुआत करते हैं। जो कुछ हुआ, उसे भूलकर हमें आगे बढ़ना हैं। बिहार के लिए काम करना हैं।

Previous articleमुजफ्फरपुर : एटीएम मे धंधेबाज बेच रहे थे शराब, पुलिस ने गार्ड समेत दो को किया गिरफ्तार
Next articleजेडीयू तोड़ने की बात या बिना सहमति आरसीपी को मंत्री बनाना सफेद झूठ; भाजपा 24 में प्रचंड बहुमत से आएगी : सुशील मोदी