बिहार में दबंगों ने एक युवती को सरेआम निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई  कर दी। बीच- बचाव करने आए उसके परिजनों को भी दबंगों ने पीटा। देखते-देखते दो पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दबंगों ने युवती को एफआइआर दर्ज नहीं कराने की धमकी दी। लेकिन, उसने एफआइआर दर्ज करा दिया।  इसके बाद उसकी परिवार सहित फिर से पिटाई कर दी गई।

खास बात यह है कि सिवान के लकड़ीनबीगंज प्रखंड की जगतपुरा पंचायत के जगतपुरा चौमुखा पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई यह घटना पुलिस व दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुई। स्थिति की नजाकत देख पुलिस-प्रशासन के लोग निकल भागे।

Advertise, Advertisement, Muzaffarpur, Branding, Digital Media

बताया जाता है कि 16 अप्रैल को एक पक्ष के आवेदन पर अंचलाधिकारी (सीओ) पंकज कुमार अतिक्रमण हटाने के लिए बिना नोटिस के जगतपुरा चौमुखा गए थे। इसके बाद लोगों ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगा कर उन्‍हें खदेड़ दिया। इसके बाद सीओ ने दोबारा उसी तरह की कार्रवाई करते हुए फिर अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया।

इसके बाद वहां तनाव बढ़ गया। इस दौरान एक पक्ष के मिलन सिंह तथा दूसरे पक्ष की एक महिला के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दबंगों ने महिला की पिटाई  कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। यह देख सीओ फरार हो गए। इस बीच दबंगों ने पिटाई के दौरान महिला को निर्वस्‍त्र कर दिया।

Shyam Opticals, Muzaffarpur

घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव है।

दबंगों ने महिला को एफआइआर दर्ज करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। उसने मिलन सिंह, अरविंद सिंह, प्रशांत कुमार, अभिमन्यु कुमार, अमित सिंह सुमित सिंह तथा संजीत सिंह को आरोपित किया है। इससे बौखलाए दबंगों ने महिला व परिजनों को फिर से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

Input : Dainik Jagran

 

Previous articleमुज़फ़्फ़रपुर में चोरों का ऐसा आतंक की न्याय के मंदिर से ही बाइक उड़ा ले भागे
Next articleसूदखोर का कहर: दो बोरी अनाज, कीमत साढ़े चार लाख, जानिए पूरी कहानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here