अमेरिका: अमेरिका के एक व्यक्ति के शरीर में करीब दो महीना पहले सूअर का दिल लगाया गया था, जिसकी अब मौत हो गई हैं । जानकारी के अनुसार, दो महीने पहले दुनिया मे पहली बार किसी मनुष्य के अंदर सूअर का दिल लगाया गया हुआ था। और यह कारनामा किया था अमेरिका के डॉक्टरों ने, जिन्होंने 57 वर्षीय अमेरीकन नागरिक डेविड बेनेट के शरीर में सूअर का दिल लगाया गया था।

आधुनिक चिकित्सा जगत में इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा था और इससे ऑर्गन ट्रांसप्लांट की कमी से जूझ रहे लोगो एक उम्मीद की किरण जागी हुई थी। लेकिन डेविड बेनेट के मौत के बाद उम्मीदें धूमिल दिखने लगी है। ज्ञात हो की, दुनिया भर में हर दिन ऑर्गन ट्रांसप्लांट की कमी की वजह से सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो जाती हैं ।

दो महिना पहले लगा था सूअर का दिल

यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिसिन के डॉक्टरों ने 7 जनवरी 2022 को मैरीलैंड के डेविड बेनेट के शरीर मे सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया था। पूरी दुनिया में पहली बार ऐसा था जब किसी मनुष्य मे सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया गया था। हालांकि, पहले से भी सूअर के हार्ट वॉल्व का इस्तेमाल इंसान के वॉल्व बदलने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन पहली बार किसी इंसान मे सूअर के दिल का ट्रांसप्लांट किया गया था।

Previous articleमुजफ्फरपुर के एमएलसी दिनेश सिंह से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, रुपए नहीं देने पर AK-47 भून देने की धमकी
Next articleमेकओवर के बाद गुब्बारा बेचने वाली लड़की रातो रात बनी सोशल मीडिया सेंसेशन